पश्चिम महाराष्ट्र से 1 लाख 42 हजार 781 प्रवासी मजदूर घर लौटे

0

पुणे : पोलिसनामा ऑनलाइन – लॉकडाउन में फंसे प्रवासी मजदूरों को उनके ग्रामगृह भेजने की प्रक्रिया तेज हो चली है। पश्चिम महाराष्ट्र यानी पुणे संभाग (पुणे, सातारा, सोलापुर, सांगली, कोल्हापुर जिले) में शुक्रवार तक देश के विभिन्न प्रांतों के लिए 107 विशेष श्रमिक ट्रेनें छोड़ी गई हैं। इनमें अब तक मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, तामिलनाडू, राजस्थान व बिहार, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगड, जम्मू कश्मीर, मणिपुर व आसाम के एक लाख 42 हजार 781 प्रवासी मजदूरों को रवाना किया गया है।

पुणे के संभागीय आयुक्त डॉ दीपक म्हैसेकर ने इस बारे में जारी किए गए बयान के अनुसार प्रवासी मजदूरों को उनके ग्रामगृह छोड़ने के लिए पुणे संभाग से सर्वाधिक 51 ट्रेनें उत्तरप्रदेश के लिए छोड़ी गई हैं। इसके अलावा मध्यप्रदेश के लिए 15, उत्तराखंड के लिए 1, तामिलनाडू के लिए 2, राजस्थान के लिए 5, बिहार के लिए 21, हिमाचल प्रदेश के लिए 1, झारखंड के लिए 4, छत्तीसगड के लिए 4 , जम्मू कश्मीर के लिए 1, मणिपूर के लिए 1, आसाम के लिए 1 कुल 107 ट्रेनें एक लाख 42 हजार 781 प्रवासी मजदूरों को लेकर रवाना की गई हैं।

You might also like
Leave a comment