‘चौका’ मारने जा रहे आढ़लराव पर 10 मामले दर्ज

पांच सालों में तीन करोड़ से बढ़ी संपत्ति

0

पिंपरी : पोलीसनामा ऑनलाईन – लगातार तीन बार लोकसभा चुनाव में जीत का परचम लहराने वाले शिवसेना सांसद शिवाजीराव आढ़लराव पाटिल की संपत्ति बीते पांच सालों में तीन करोड़ रुपए से बढ़ी है। 2004 के लोकसभा चुनाव के दौरान उनकी पांच करोड़ 22 लाख रुपए की संपत्ति 2009 में 12 करोड़ 71 लाख और 2014 में 25 करोड़ 38 लाख रुपए तक पहुंच गई। कल नामांकन पत्र के साथ संपत्ति के ब्यौरे के अनुसार उनकी संपत्ति 28 करोड़ 51 लाख रुपए हो गई है।

64 वर्षीय सांसद आढ़लराव के खिलाफ कुल 10 मामले दर्ज हैं जिनमें से ज्यादातर मामले राजनीतिक आंदोलनों से जुड़े हुए हैं। उनके पास 19 करोड़ 79 लाख और उनकी पत्नी कल्पना आढ़लराव के पास आठ करोड़ 72 लाख रुपए की चल- अचल संपत्ति है। दोनों ने संयुक्त रूप से चार करोड़ 97 लाख रुपए निवेश किये हैं। उनकी पत्नी के नाम पर दो करोड़ 93 लाख और खुद आढ़लराव के नाम पर दो करोड़ पांच लाख रुपए का कर्ज है। हैंडकैश के नाम पर उनके पास केवल 17 हजार 308 रुपए और उनकी पत्नी के पास पौने दो लाख रुपए हैं।

सांसद आढ़लराव के पास कोई जेवरात नहीं है न उनके नाम पर कोई आलीशान वाहन है। उनके पास मात्र 20 हजार रुपए का एक वाहन है। हालांकि उनकी पत्नी के पास 49 लाख 18 हजार 759 रुपए के आभूषण हैं। दोनों पति- पत्नी के जॉइंट एकाउंट में 82 हजार 337 रुपए जमा है साथ ही अलग- अलग बैंकों में फिक्स डिपॉजिट भी है। आढ़लराव की चिंचोली, मंचर, लांडेवाडी, राजगुरूनगर, पुणे और मुंबई में अचल संपत्ति है जिसकी कीमत 16 करोड़ 80 लाख रुपए है। उनकी पत्नी के नाम पर छह करोड़ 93 लाख रुपए की जायदाद है।

You might also like
Leave a comment