अमित शाह का विरोध करने के लिए 1 लाख कार्यकर्ता बनाएंगे 35KM की  ‘काली दीवार’ !

0

नई दिल्ली : पोलिसनामा ऑनलाइन – भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 15 जनवरी को केरल का दौरा करेंगे.  इस दौरान उन्हें जबरदस्त विरोध का सामना करना पड़ सकता है। केरल में इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) पार्टी ने अमित शाह का विरोध करने के लिए एक लाख कार्यकर्ताओं द्वारा एक ‘काली दीवार’ बनाने की योजना बनाई है।

अमित शाह की उपस्थिति में नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) के समर्थन में 15 जनवरी को केरल के कोझिकोड में एक रैली आयोजित की जाएगी। इसलिए, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) ने CAA  का विरोध करने की योजना बनाई है। खबरों के अनुसार, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग की युवा ब्रिगेड के कार्यकर्ता कालीकट हवाई अड्डे से वेस्टहिल हेलीपैड के बीच 35 किलोमीटर की मानव श्रृंखला बनाएंगे। इस समय ये सभी कार्यकर्ता काले कपड़े पहनने वाले हैं। इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग ने कहा कि, “सभी कार्यकर्ता काले कपड़े पहनेंगे और नागरिकता संशोधन कानून का विरोध करेंगे। यह विरोध प्रदर्शन दोपहर 3 से 4 बजे के बीच होगा।”

इस बीच, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग, नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने वाली पहली राजनीतिक पार्टी है। नागरिकता सुधार कानून और राष्ट्रीय नागरिकता पंजीकरण (एनआरसी) के मुद्दे वर्तमान में देश को गर्म कर रहे हैं। सीएए और एनआरसी के विरोध में  विपक्षी दलों द्वारा जगह-जगह विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं. दूसरी ओर, सत्तारूढ़ भाजपा सीएए और एनआरसी के समर्थन में एक रैली कर रही है।

You might also like
Leave a comment