महाराष्ट्र में 24 घंटे में 2091 केस, 97 की मौत

0

मुंबई : पोलिसनामा ऑनलाइन – पूरे देश में कोरोना वायरस तेजी से फैलता जा रहा है। हर बढ़ते दिन के साथ इससे संक्रमित लोगों की तादाद भी बढ़ती जा रही है। पूरे देश में कोरोना महामारी से महाराष्ट्र सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। इसका कहर महाराष्ट्र में जैसे रुकने का नाम नहीं ले रहा।

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 2091 नए केस सामने आये है और 97 लोगों की जाने गई है। इनमे से 1002 कोरोना के नए केस तो केवल मुंबई से है। साथ ही मरने वालों की संख्या में 97 में से 39 मुंबई के प्रवासी थे।

महाराष्ट्र में कोरोना के कुल 54758 केस हो गए है और 1792 लोगों की इस महामारी से मौत हुई है।

You might also like
Leave a comment