गणपतिपुल के समुंद्र में कोल्हापुर के 3 पर्यटक डूबे 

0
रत्नागिरी : पुलिसनामा ऑनलाइन – गणपतिपुल में समुंद्र में आज सुबह दो लड़कियों समेत तीन लोग डूब गए। ये तीनों कोल्हापुर से पयर्टन के लिए आये थे. दो लोगों का शव मिल गया है। एक अन्य लापता युवक का शव ढूंढा जा रहा है।
7 लोगो का ग्रुप घूमने आया था 
कोल्हापुर के कसबा बावडा से तीनों लोग घूमने के लिए गणपतिपुल आये थे। आज सुबह वे समुंद्र में नहाने के लिए उतरे थे. पानी का अंदाज नहीं मिलने पर वे पानी में डूब गए। मृतकों के नाम काजल जयसिंह मचले (18 ), सुमन विशाल मचले (23 ) और उमेश बागड़े (27 ) है. इनमे से सुमन और काजल का शव मिल गए है जबकि उमेश का अबतक पता नहीं चल पाया है।  उसकी तलाश क जा रही है। जबकि इस घटना में किशन मचले, पूजा बागड़े, निर्मला मचले और ऐश्वर्या नारकर इन चारों को बचाने में सुरक्षा और लाइफ गार्ड को सफलता मिली है।
You might also like
Leave a comment