3 साल पूरे, बहुत जल्द हम होंगे ‘3’…विराट और अनुष्का ने किए अलग-अलग पोस्ट
नई दिल्ली. ऑनलाइन टीम : टीम इंडिया के कैप्टन विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा आज 11 दिसंबर 2020 को अपनी शादी की तीसरी सालगिरह मना रहे हैं। अनुष्का शर्मा प्रेग्नेंट हैं। वह जल्द ही मां बनने वाली हैं। कोहली और अनुष्का 11 दिसंबर 2017 को शादी के बंधन में बंधे थे। प्रशंसक और इस कपल के चाहने वाले अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के घर आ रहे इस नन्हे मेहमान को लेकर बहुत ही उत्साहित नजर आ रहे हैं।
इस बीच, सालगिरह पर अनुष्का ने जो तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है, उसमें वह विराट कोहली की पीठ पर चढ़ी हैं। उन्होंने साथ ही लिखा, ‘हमारे साथ के 3 दिन, और बहुत जल्द हम 3 होने वाले हैं। मिस यू।’इससे पहले विराट कोहली ने भी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी, जो उनकी शादी के वक्त की है। दोनों शादी के जोड़े में नजर आ रहे हैं। इसके पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपने पति विराट कोहली के साथ अनुष्का ने एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में विराट कोहली प्रेग्नेंट अनुष्का शर्मा की शीर्षासन करने में मदद करते हुए नजर आ रहे थे।
अनुष्का शर्मा का जन्म 1 मई 1988 को अयोध्या में हुआ, परन्तु उनके माता-पिता गढ़वाल, उत्तराखंड के रहने वाले है। उनके पिता, कर्नल अजय कुमार शर्मा एक आर्मी अफसर है और मां आशिमा शर्मा एक गृहिणी हैं। उनके बड़े भाई कारनेश, पहले राज्य-स्तरीय क्रिकेटर थे अब मर्चंट नेवी में कार्यरत हैं। इन्होंने अपनी पढ़ाई आर्मी विद्यालय से की है और माउन्ट कारमेल कॉलेज, बैंगलोर से कला में डिग्री ली है। बाद में वह मुंबई में अपने मॉडलिंग के करियर की शुरुआत करने आ गई। शर्मा कहती हैं कि शुरुआत में वह फ़िल्मों की ओर खास आकर्षित नहीं थी। उन्होंने अपना मॉडलिंग करियर लैक्मे फैशन विक में वेंडेल रोड्रिक्स के लेस वंप्स शो की मॉडल के रूप में किया और रोड्रिक की स्प्रिंग समर 07 कलेक्शन के लिए मुख्य मॉडल के रूप में चुनी गई। इसके बाद उन्होंने सिल्क एंड शाइन, विस्पर, नाथेला ज्वेलरी और फियाट पालियो के प्रचारों में काम किया है।