पुणे जिले में 6879 संक्रमितों में से 3661 मरीज कोरोना मुक्त

0

पुणे : पोलिसनामा ऑनलाइन – कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच पुणे जिले में संक्रमितों की संख्या 6879 हो गई है, हालांकि इनमें से 3661 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। फिलहाल जिले में 2912 पॉजिटिव मरीजों का इलाज जारी है। अब तक कुल 306 मौतें दर्ज हुई हैं, वहीं अस्पतालों में दाखिल मरीजों में से 180 मरीजों की तबियत गंभीर बताई जा रही है। गुरुवार को पुणे जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 275 से बढ़ गई है।

आज एक संवाददाता सम्मेलन में पुणे के संभागीय आयुक्त डॉ. दीपक म्हैसेकर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पुणे संभाग (पुणे, सातारा, सांगली, कोल्हापुर, सोलापुर) में आज पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 8521 तक पहुंच गई, हालांकि इनमें से 4179 मरीज स्वस्थ होकर अस्पताल से घर लौट चुके हैं। संभाग में अब तक 393 मौतें दर्ज हुई हैं। वहीं फिलहाल अस्पतालों में दाखिल 3949 में से 187 मरीजों की हालत गंभीर बताई गई है।

आज पूरे संभाग में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 399 से बढ़ गई है। इसमें से पुणे जिले में 275, सातारा जिले में 28, सोलापूर जिले में 42, सांगली जिले में 10 और कोल्हापूर जिले में 44 मरीज बढ़े हैं। पुणे संभाग में आज तक कुल 80 हजार 303 मरीजों के सैंपल जांच के लिए लिये गए। इसमें से 74 हजार 562 मरीजों की रिपोर्ट मिल चुकी है जिसमें 65 हजार 925 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव मिली है। फिलहाल 5741 मरीजों की रिपोर्ट मिलनी बाकी है। संभाग में कुल 8521 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है जिसमें अकेले पुणे जिले के पॉजिटिव मरीजों की संख्या 6879 है।

विदेश से आये 642 यात्री क्वारंटाइन
लॉकडाउन के दौरान विदेशों में फंसे भारतीय यात्रियों को स्वगृह लाने के लिए चलाए जा रहे वंदे मातरम मिशन के तहत 642 यात्री पुणे पहुंचे हैं। उन्हें संस्थात्मक क्वारंटाइन किया गया है। इसमें से मिशन के पहले चरण में आये 457 और दूसरे चरण में आये 185 यात्री शामिल है। इसी प्रकार से लॉकडाउन के दौरान पुणे में फंसे दूसरे जिलों व राज्यों के प्रवासी मजदूरों और विद्यार्थियों व अन्य लोगों की घर वापसी जारी है। गुरुवार तक एक लाख 98 हजार 136 लोगों को उनके ग्रामगृह भेजा जा चुका है। इसके लिए पुणे संभाग से मध्यप्रदेश के लिए 15, उत्तरप्रदेश के लिए 61, उत्तराखंड के लिए 2, तमिलनाडू 2, राजस्थान के लिए 5, बिहार के लिए 36, हिमाचल प्रदेश के लिए 1, झारखंड के लिए 8, छत्तीसगड के लिए 5, जम्मू-कश्मीर के लिए 1, मणिपुर के लिए 1, आसाम के लिए 1, ओरिसा के लिए 2 व पश्चिम बंगाल के लिए 8 कुल 148 ट्रेनें छोड़ी गई हैं।

You might also like
Leave a comment