4 दिन बाद नया मेहमान…विराट के विक्ट्री पोज की मिस्ट्री से प्रशंसकों में बेताबी    

virushka
January 6, 2021

नई दिल्ली . ऑनलाइन टीम : भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा की देखभाल के लिए पितृत्व अवकाश पर हैं। घर में नए मेहमान की तैयारी तेज हो गई है। सोशल मीडिया पर लगातार उनकी तस्वीरें आ रही हैं। ताजा तस्वीर में विराट विक्ट्री पोज देते नजर आ रहे हैं। चार उंगलियां दिखाकर बताना चाहते हैं कि 4 दिन बाद ही खुशखबरी आने वाली है। वहीं, कुछ फैन्स का कहना था कि विराट ने दो बार ‘दो’ का साइन दिखाया है, इसका मतलब खुशखबरी 22 दिनों के बाद ही आएगी। ऐसे में विराट को इंग्लैड का टूर भी मिस करना होगा।

बहरहाल, विराट और अनुष्का दोनों ही बेसब्री से अपने बच्चे का इंतजार कर रहे हैं। साथ ही साथ उनके फैन्स उनकी इस खुशी में शामिल होने को बेताब हैं। विराट हाल में चल रही भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज के पहले मैच के बाद पत्नी अनुष्का का ख्याल रखने के लिए भारत लौट आए हैं।

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अनुष्का ने अपने गर्भावस्था के बारे में बात की और बताया कि वह विराट के साथ अपने बच्चे की परवरिश की प्लानिंग कैसे कर रही हैं? उन्होंने इंटरव्यू में कहा, “यह महामारी उनके लिए एक तरह से एक अजीब आशीर्वाद जैसा रहा है। विराट मेरे आसपास थे और मैं इसे गुप्त रख सकती थी। हम केवल डॉक्टर के क्लिनिक में जाते थे, तब कोई सड़कों पर होता भी नहीं था, इसलिए हमें देखा भी नहीं जा सका था।”

आपको बता दें कि विराट और अनुष्का ने बीते साल एक इंस्टा पोस्ट के जरिेए पैरेंट्स बनने वाले हैं इसकी जानकारी सभी से साझा की थी। प्रेग्नेंसी पीरियड को जमकर इंजॉए कर रहीं अनुष्का ने अपने अनुभव को भी शेयर किया है। अनुष्का ने बताया कि ‘लॉकडाउन के कारण मुझे लंबा वक्त घर पर बिताने का मौका मिला। इस दौरान किसी को भी यह पता नहीं चला कि मैं प्रेग्नेंट हूं। एक तरह से कहें तो कोरोना की यह महामारी एक अजीब तरह का वरदान थी।’