65% लोग है मोदी से खुश, सबको पीछे छोड़ ओडिशा के नविन पटनायक बने सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री

0

नई दिल्ली : समाचार ऑनलाइन – देश में लगातार कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। इससे बचने के लिए सरकार आये दिन अलग-अलग कदम उठा रही है। इस बीच लोग सरकार के काम से खुश है या नहीं यह जानने के लिए एक सर्वे किया गया। यह सर्वे सी वोटर द्वारा किया गया।

सर्वे के अनुसार 65% लोगों ने मोदी का समर्थन किया है। इसके साथ ही ओडिशा के सीएम नवीं पटनायक देश के सभी मुख्यमंत्रियों में सबसे लोकप्रिय मने गए।

इस सर्वे के तहत देश के प्रत्येक राज्य और केंद्रशासित प्रदेश के 3,000 से अधिक लोगों की प्रतिक्रियाओं को लिया गया।

देश भर में, सर्वेक्षण में शामिल 58.36% लोग पीएम मोदी के प्रदर्शन से “बहुत संतुष्ट” थे, जबकि 24.04% ने कहा कि वे “कुछ हद तक संतुष्ट” हैं और शेष 16.71% “बिल्कुल संतुष्ट नहीं थे”।

You might also like
Leave a comment