देश में 24 घंटे में 6,535 नए मामले, 146 लोगों की मौत, कुल मरीजों की संख्या 1,45,380

0

नई दिल्ली : समाचार ऑनलाइन   – भारत में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। लॉकडाउन का ये चौथा चरण शुरू है। बावूजद इसके संक्रमण की रफ्तार धीमी नहीं हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस का आंकड़ा 1,45,380 पहुंच गया है। इस खतरनाक कोविड-19 महामारी से अब तक 4167 लोगों की मौत भी हो चुकी है। अगर दुनियाभर की बात करें तो कोरोना वायरस से करीब 4 लाख से ज्यादा लोगों की मौतें हो चुकी हैं और संक्रमण के मामले करीब 55 लाख पार कर चुके हैं।

पिछले 24 घंटे में अब तक के सबसे ज्यादा 6,535 मामले सामने आए हैं और 146 लोगों की मौत हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक 1,45,380 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 80,722 एक्टिव केस हैं। अब तक 4167 लोगों की मौत हो चुकी है। अच्छी बात यह है कि अब तक 60,490 लोग कोरोना से ठीक हो चुके है।

You might also like
Leave a comment