67 साल का थाई राजा 20 गर्लफैंड के साथ लक्जरी होटल में मना रहा रंगरेलिया, जब मन करता है तोड़ देता है लॉकडाउन

0

बैंकाक. पोलिसनामा ऑनलाइन – थाइलैंड के राजा इन दिनों सुर्खियों में हैं। 67 साल का यह राजा अपना देश छोड़कर अपनी 20 गर्लफ्रेंड के साथ लक्जरी होटल में रंगरेलिया मना रहा है। और तो और देश के एक समारोह में यह लॉकडाउन तोड़कर शामिल होने भी पहुंच गया। थाइलैंड के इस राजा का नाम है महा वजीरालोंगकोरन। यह राजा जर्मनी के बावरिया शहर के एक लक्जरी होटल में रह रहा है। बीते हफ्ते राजा स्वीट्जरलैंड होते हुए अपनी रानी के साथ बैंकाक भी गया था। होटल में वापस आने के दौरान रानी वहां रुक गईं।

पूरा होटल बुक किया : थाईलैंड के राजा महा वजीरालोंगकोरन, जिन्हें रामा ‘दशम’ के नाम से भी जाना जाता है, ने अपने हरम के साथ सेल्फ आइसोलेशन में जाने के लिए बवेरिया का पूरा शानदार होटल सोनेनबिचल बुक किया है। जर्मन टैब्लॉयड की रिपोर्ट के अनुसार 67 साल के थाई राजा ने स्थानीय जिला प्रशासन की आज्ञा लेने के बाद इस पूरे होटल को बुक कर लिया है।

दूसरे घर की तरह है जर्मनी : थाई किंग के लिए जर्मनी दूसरे घर की तरह ही है, जहां वह अपना अधिकतर समय बिताते हैं। बता दें कि थाई राजा को फरवरी के बाद से अपने मूल देश में जनता के बीच नहीं देखा गया है।

लॉकडाउन का समर्थन कर रहे लोग : दुनिया की एक तिहाई से अधिक आबादी करीब तीन अरब लोग अब वायरस के प्रसार को धीमा करने में मदद करने के लिए लॉकडाउन का समर्थन कर रहे हैं। वहीं चीन ने वायरस फैलने के कारण कुछ 760 मिलियन लोगों को घरों में कैद कर दिया था।

You might also like
Leave a comment