शिवसेना के बैठक से वापस आ रही वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एक ही गांव के 7 लोगों की मौत

गडहिंग्लज : महागांव रास्ते पर एसटी और कार कार में भीषण टक्कर

0

कोल्हापुर : पोलीसनामा ऑनलाईन – कोल्हापुर के गडहिंग्लज तालुका के महा गांव में आज दूसरा भीषण सड़क दुर्घटना हुई। एसटी बस और टाटा सुमो में हुए भीषण टक्कर में एक ही गांव के 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी। वहीं करीब 20 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टाटा सुमो में मौजूद मृतक सात लोग नुल गांव के रहने वाले थे। ये सभी शिवसेना के बैठक से वापस आ रहे थे। तभी ये भीषण दुर्घटना घटी। वहीं यहां आज तड़के और एक सड़क दुर्घटना में माँ और बेटी की मौत हो गयी थी। गडहिंग्लज तालुका का ये आज दूसरा भीषण सड़क दुर्घटना है।

टाटा सुमो जीप में मौजूद सभी लोग नुल गांव के रहने वाले थे। वह सभी चंदगड से शिवसेना के बैठक से अपना गांव नुल वापस जा रहे थे। इस दौरान वहां बारिश शुरू हो गई। इस बीच महागांव स्थित अनिकेत हॉटेल के पास आते ही एसटी चालक का बस से नियंत्रण छूट गया और आगे से आ रही टाटा सूमो में आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। इस टक्कर में टाटा सुमो के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में दोनों वाहन पेड़ के बीच फंस गए।

जिसके वजह से मृतक व घायलों को निकालने में काफी परेशानी हुई। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिए।

You might also like
Leave a comment