अब तक 731…महाराष्ट्र में कोरोना का कहर, हर 40 मिनट पर एक मौत

0

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – महाराष्ट्र में कोरोना ने कोहराम मचा रखा है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि शुक्रवार को सूबे में कोरोना से सर्वाधिक 37 लोगों की मौत हुई है। इसमें मुंबई में अकेले हुईं 25 मौतें शामिल हैं। इसी तरह आज पुणे में 10, जलगांव व अमरावती में 1-1 मौत हुई है। मृतकों में 19 पुरुष व 18 महिलाओं का समावेश है।

स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि राज्य में अब तक कुल मृतकों की संख्या बढक़र 731 हो गई है। शुक्रवार को राज्य में 1089 नए कोरोना मरीज पाए गए हैं। इस तरह सूबे में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढक़र 19,063 हो गई है। मुंबई में कोरोना मरीजों की संख्या बढक़र 12,142 हो गई है। मुंबई में अब तक 462 लोगों की मौत हो चुकी है। इसी तरह राज्य में 169 लोग कोरोना से पूरी तरह स्वस्थ्य हुए हैं। इन सभी को उनके घर वापस भेज दिया गया है। राज्य में अब तक 3470 लोग कोरोना से पूरी तरह स्वस्थ्य हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि ठाणे मंडल में 14,648 , नासिक मंडल में 757, पुणे मंडल में 2456, कोल्हापुर मंडल में 73, औरंगाबाद मंडल में 495, लातूर मंडल में 61, आकोला मंडल में 321, नागपुर मंडल में 218 और अन्य राज्यों के 34 मरीजों का इलाज महाराष्ट्र में जारी है।

You might also like
Leave a comment