आदेश गुप्ता बने दिल्ली बीजेपी के नए अध्यक्ष, मनोज तिवारी की छुट्टी, छत्तीसगढ़ और मणिपुर में भी बदले गए अध्यक्ष

0

नई दिल्ली : समाचार ऑनलाइन – दिल्ली में बीजेपी अध्यक्ष को लेकर बड़ा उलट फेर हुआ है। दरअसल आदेश गुप्ता को दिल्ली बीजेपी का नया अध्यक्ष बनाया गया है। वे अब मनोज तिवारी की जगह लेंगे। बता दें कि आदेश गुप्ता नॉर्थ एमसीडी के पूर्व मेयर रह चुके हैं और वर्तमान में काउंसलर हैं। जिसके बाद अब मनोज तिवारी की छुट्टी हो गयी है। पार्टी महासचिव अरुण सिंह की ओर से आधिकारिक लेटर जारी कर दिया गया है।

छत्तीसगढ़ और मणिपुर में भी नए अध्यक्ष
इसके अलावा छत्तीसगढ़ के बीजेपी अध्यक्ष को भी हटा दिया गया है। उनकी जगह पर विष्णुदेव साय को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। मणिपुर में भी नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति की गई है। अब एस टिकेंद्र सिंह के हाथों में मणिपुर बीजेपी की कमान दी गई है। जानकारी के मुताबिक, तीनों प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश पर हुई।

You might also like
Leave a comment