उत्कृष्ट साहित्य पुरस्कार से नवाजी गई मनपा आयुक्त की पत्नी अदिति हर्डिकर

0

पिंपरी : पोलिसनामा ऑनलाईन – पिंपरी-चिंचवड़ मनपा आयुक्त श्रवण हर्डिकर की पत्नी लेखिका अदिति हर्डिकर की पहली ही पुस्तक कला आणि राष्ट्रविचार को विदर्भ संस्कार भारती द्वारा उत्कृष्ट साहित्य पुरस्कार घोषित किया गया। शनिवार को चंद्रपुर जिले के वरोरा में आयोजित किये जाने वाले विदर्भ संस्कार भारती के प्रांतीय अधिवेशन में अदिति को इस पुरस्कार से नवाजा जायेगा। इसके अलावा वरिष्ठ लेखक शेषराव मोरे के साहित्य का भी सम्मान होगा।

इस वर्ष से शुरू किया गया पहला पुरस्कार 
संस्कार भारती संस्था राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की कला व सांस्कृतिक वाहिनी है तथा इसके द्वारा इस वर्ष से शुरू किया गया पहला पुरस्कार वैचारिक लेखन हेतु निश्चित किया गया था। इसके तहत् शेषराव मोरे लिखित व राजहंस द्वारा प्रकाशित गांधीहत्या आणि सावरकरांची बदनामी को पुरस्कार के लिए चुना गया। साथ ही विवेकानंद केंद्र के मराठी विभाग द्वारा प्रकाशित व अदिति हर्डिकर द्वारा भगिनी निवेदिता के विचारों की समीक्षा करने वाले वैचारिक ग्रंथ कला आणि राष्ट्रविचार को भी यह पुरस्कार घोषित किया गया है। दोनों कृतिकार उक्त अधिवेशन में सम्मानित होंगे। पुरस्कार के तहत् सम्मानपत्र व 15 हजार रुपये की नकद राशि प्रदान की जायेगी। जे।जे। स्कूल ऑफ आर्ट, मुंबई से कला पारंगत अदिति श्रेष्ठ उद्घोषक, चित्रकार व ललित लेखिका हैं।

You might also like
Leave a comment