कोरोना के बाद इस संकट से बढ़ेगी भारत की परेशानी, विदेश से आये 8 नए वायरस

0

नई दिल्ली : समाचार ऑनलाइन – कोरोना के संकट से जूझ रहे भारत को और कई मुसीबतो का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए। भारत को अन्य देशों से पहुंचे 8 अन्य वायरस से भी निपटने का प्रबंध करना पड़ सकता है। शोध संस्थानों ने कोरोना के आलावा विदेशो से आये अन्य वायरस की स्क्रीनिंग के लिए सरकार से सिफारिश की है। बताया जा रहा है कि विदेशो से आये लोगों के साथ सांस से संबंधित बीमारियों के वायरस आये है।
भारत आये 362 लोगों के सैंपल पर रिसर्च

देश में आये 362 लोगों के सैंपल जांच में 84 लोग संक्रमित मिले है। इनमे से सिर्फ 4 लोगों में कोरोना वायरस मिले है जबकि बाकी लोगों में अन्य सांस संबंधित वायरस मिले है। शोध के अनुसार 22 जनवरी से 29 फरवरी के बीच 362 सैंपल देश के अलग अलग एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग की गई. कोरोना के अलावा इन्फ़लूंजा ए, बी, मानव कोरोना वायरस, राइनो वायरस, एडिना और पैरा इन्फ़लूंजा वायरस भी मिले है। 362 लोगों में अधिकतर 21 से 40 वर्ष के लोगों के सैंपल लिए गए. 84 लोगों में एक से ज्यादा सांस संबंधित बीमारियों से जुड़े वायरस मिले है।

ये 8 वायरस मिले
इन्फ़लूंजा ए – 25 यात्रियों में यह वायरस मिला है। इसकी शुरुआत खांसी, जुकाम और हलके बुखार से होती है।
इन्फ़लूंजा बी – यह 7 लोगों में मिला है। यह ए की तुलना में थोड़ा मंद होता है.
मानव कोरोना वायरस – 21 लोगों में यह वायरस मिला है।
राइनो वायरस – विदेश से आये 15 लोगों में यह वायरस मिले है। इसका असर भी पांच दिन बाद दिखाई देता है। फ्लू जैसे ही लक्षण मिलते है.
एडिनो वायरस – चार लोगों में यह वायरस मिला है। इसके भी लक्षण सर्दी, जुकाम और बुखार है।
पैरा इन्फ़लूंजा – यह सर्दियों में होता है। 10 लोगों में यह वायरस मिला है। इसके लक्षण भी अन्य फ्लू की तरह मिले है।
RSV – यह वायरस 6 लोगों में मिला है। इसमें सांस फूलना और सांस लेने में तकलीफ होती है।
मैटानिमो – यह वायरस दो लोगों में मिला है। रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने पर यह वायरस गंभीर रूप ले सकता है।

You might also like
Leave a comment