किम जोंग के बाद यह शख्स बनेगा नॉर्थ कोरिया नया तानाशाह, तोप से बांधकर उड़ा देता है दुश्मन को

kim

प्योंगयोंग. पोलिसनामा ऑनलाइन – नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन 11 अप्रैल के बाद से गायब हैं और अमेरिकी मीडिया के मुताबिक हार्ट की एक जटिल सर्जरी के बाद वो गंभीर रूप से बीमार हैं। इसी बीच किम जोंग के नहीं रहने पर नॉर्थ कोरिया की गद्दी का उत्तराधिकारी उनकी बहन किम यो जोंग को माना जा रहा है, हालांकि एक ऐसा नाम है जिसके सामने किम यो का टिक पाना काफी मुश्किल है। जी हां, नॉर्थ कोरिया की कम्युनिस्ट पार्टी के सीनियर लीडर, पोलित ब्यूरो स्टैंडिंग कमेटी के चीफ और सेना की फायरिंग स्क्वैड के जनरल चो रयोंग हाए एक ऐसा नाम है, जिन्हें क्रूर सैनिक शासन के समर्थक और जल्लाद के तौर पर दुनिया भर में जाना जाता है।

मानवता के खिलाफ अपराधी घोषित : फिलहाल चो रयोंग इस डिपार्टमेंट के चेयरमैन हैं और किम जोंग के छुट्टी पर जाने की स्थिति में भी बड़े फैसले वही लेते हैं। नॉर्थ कोरिया की सेना में चो वाइस मार्शल हैं और मशहूर फायरिंग स्क्वैड बनाने का श्रेय उन्हें ही दिया जाता है। ये स्क्वैड एंटी एयरक्राफ्ट गन के सामने दुश्मन को बांधकर उड़ाने के लिए मशहूर हैं। अमेरिका समेत यूरोप के कई देशों ने उन्हें मानवता के खिलाफ अपराधी घोषित किया हुआ है। किम जोंग और उनके पिता के कहने पर चो रयोंग ही वो शख्स हैं, जो दुश्मनों को तोप के सामने बांधकर उड़ा दिया करते थे। चो को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का समर्थक माना जाता है।
बड़े आर्मी अफसर भी चो रयोंग से डरते हैं : चो का रुतबा इतना है कि बीते दिनों उन्होंने नॉर्थ कोरियन आर्मी के सीनियर अफसर ह्वांग प्योंग सो और किम वोंग होन्ग को कड़ी सजा सुना दी। इन दोनों को क्या सजा दी गई है या ये लिओग अब जिंदा भी हैं या नहीं इसकी फ़िलहाल कोई जानकारी नहीं हैं। चो के मशहूर पॉपुलेशन कंट्रोल प्रोग्राम के लिए अमेरिका समेत कई देशों ने उन पर प्रतिबंध लगा दिए थे। बताया जाता है कि साल 2019 में किम जोंग के कहने पर चो रयोंग ने 6 दुश्मनों को सार्वजनिक रूप से मौत की सजा दी थी और तोप से बांधकर उड़ा दिया था।