राहुल गांधी के दौरे से पहले अहमदनगर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ससाणे ने इस्तीफा दिया

0

अहमदनगर – कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष करण ससाणे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी की संगमनेर में शुक्रवार को सभा का आयोजन किया गया है। इससे पहले ससाणे के इस्तीफे से राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई है। पूर्व मंत्री बालासाहेब थोरात को विरोधी पक्ष नेता विखे पाटिल के गुट द्वारा दिया गया बड़ा झटका माना जा रहा है।

श्रीराम में बुधवार का आयोजित बैठक के बाद गुरुवार को ससाणे ने पत्रकार-वार्ता कर अपनी रूख साफ किया। उन्होंने कहा कि मैं जिलाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे रहा हूं। लेकिन उन्होंने यह साफ कर दिया कि उन्होंने कांग्रेस पार्टी नहीं छोड़ी है।अहमदनगर का चुनाव सम्पन्न होने के बाद विरोधी पक्ष नेता विखे पाटिलने शिर्डी लोकसभा सीट पर अपना ध्यान केंद्रित किया था। उसका परिणाम नजर आने लगा है। डॉ. सुजय विखे पाटिल के भाजपा में शामिल होने के बाद कांग्रेस के तत्कालीन जिलाध्यक्ष अण्णासाहेब शेलार के विखे के साथ जाने के अंदेशों को देखते हुए उन्हें पद से हटाकर ससाणे को जिलाध्यक्ष बनाया गया था।  इसमें पूर्व मंत्री बालासाहेब थोरात की अहम भूमिका थी। ससाणे के मूल रूप से विखे समर्थक होने के बावजूद ससाणे की नियुक्ति कर थोरात आगे निकल गए थे।उसके बाद पार्टी और आघाड़ी के उम्मीदवार भाऊसाहेब कांबले के प्रचार में सक्रिय हो गए थे। लेकिन ससाणे ने साफ कर दिया है कि कांबले के एक बयान से नाराजगी के बाद उन्होंने इस्तीफा दिया है।

इस बीच विखे पाटिल का रूख अब तक साफ नहीं हो पाया है। इस संबंध में पत्रकारों ने उनसे पूछा तो उन्होंने कहा कि वह शनिवार को बोलेंगे।  शनिवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस श्रीरामपुर के महायुति के उम्मीदवार सदाशिव लोखंडे के चुनाव प्रचार सभा के लिए आने वाले है। ऐसे में शनिवार को विखे पाटिल और ससाणे क्या रूख अपनाते है? इस पर सबकी नजरें टिकी हुई है।

You might also like
Leave a comment