अहमदनगर : एसटी बस पलटने से छात्रा की मौत, 3 घायल

0

अहमदनगर : पुलिसनामा ऑनलाईन – अहमदनगर-कल्याण हाई-वे पर बाइपास चौक में एसटी बस पलटने से हुए हादसे में एक छात्रा की मौत हो गई, जबकि 3 यात्री जख्मी हो गये। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में सुचिता परमेश्वर बड़े मौत का शिकार हो गई। वह अहमदनगर के सारसनगर की निवासी थी तथा नेप्ती गांव के पास स्थित छत्रपति इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी।

बुधवार को 3।45 बजे पारनेर-अहमदनगर एसटी बस बाइपास चौक में हादसे का शिकार हो गई। अहमदनगर की ओर आ रही यह बस वलद घाट की दिशा में निकली थी तभी कंटेनर ने बस को पीछे से टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि उसका संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई। इस दुर्घटना में सुचिता बस के नीचे दब गई और उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घायलों को इलाज के लिए सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

You might also like
Leave a comment