एयर इंडिया का सर्वर ठप, विमान सेवाएं प्रभावित 

0

नई दिल्ली : पोलीसनामा ऑनलाईन – हर विमान कंपनी का एक सीता सर्वर होता है। इस सीता सर्वर में विमानसेवा के टाईमटेबल पर नियंत्रण रखा जाता है। लेकिन यह सीता सर्वर के बंद होने से एयर इंडिया की विमानसेवा आज शनिवार सुबह ठप पड़ गई। इसकी वजह से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है। दिल्ली एयरपोर्ट पर कई यात्री विमान की प्रतीक्षा में परेशानहाल नाज़र आये. कई यात्रियों ने ट्विटर के जरिए अपनी नाराज़गी जाहिर की।

इस बीच एयर इंडिया ने सीता सर्वर में तकनीकि गड़बड़ी को ठीक करने के लिए कदम उठाया है। एयर इंडिया के कहा है कि सीता सर्वर बंद हो गया है। हमारे इंजीनियर इस पर काम कर रहे हैं।

एयर इंडिया का सीता सर्वर बंद होने से इसका परिणाम राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विमान सेवा पर पड़ा है। सुबह तीन से साढ़े तीन बजे से कई विमानों की टाइमिंग बदल दी गई है। देश-विदेश का यात्री काफी परेशान नज़र आये।

You might also like
Leave a comment