Photos : रहाणे जल्द बनेंगे पिता, शेयर की पत्नी की गोद भराई की तस्वीरें

0

मुंबई : पोलिसनामा ऑनलाईन – टीम इंडिया के प्लेयर अजिंक्य रहाणे जल्द पिता बनने वाले है। उनके घर नन्हा मेहमान आने वाला है। जिसकी ख़ुशी पुरे परिवार में दिख रही है। साथ ही टीम से बाहर चल रहे रहाणे को वेस्टइंडीज़ दौरे में फिर से टीम में मौका मिला है। इसलिए उनके परिवार लिए ये पल दुगुनी ख़ुशी का है। गोद भराई की कुछ तस्वीरें रहाणे ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

रहाणे ने पत्नी राधिका के साथ दो तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उनकी पत्नी का बेबी बंप दिख रहा है। यह गोद भराई की तस्वीरें है। तस्वीरों में वह मराठी वेशभूषा में नजर आ रहे हैं। बता दें कि रहाणे 16 जुलाई तक इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेल रहे थे और अब वह देश वापस लौट आए हैं। भारत के वेस्टइंडीज दौरे के लिए रहाणे टेस्ट टीम का हिस्सा है। खबरों की मानें तो रहाणे और राधिका बचपन के दोस्‍त थे और एक-दूसरे के पड़ोसी थे। दोनों का घर अलग बगल ही था। उनकी बचपन की दोस्ती समय के साथ- साथ प्यार में बदल गई और 26 नवंबर 2014 को शादी कर लिए।

 

रहाणे द्वारा शेयर किये गए तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे फैंस बहुत पसंद भी कर रहे है। तस्वीर में दोनों ब्लू कलर के कपड़ों में नज़र आ रहे है। जिसमें रहाणे कुर्ता पहने नज़र आ रहे है वहीँ उनकी पत्नी ब्लू साड़ी पहने मराठी वेशभूषा में नजर आ रही है। दोनों बहुत क्यूट नज़र आ रहे है।

 

You might also like
Leave a comment