आलिया भट्ट, शिल्पा शेट्टी की तरह रहना है फिट और हेल्दी तो फालो करें उनके ये ब्रेकफास्ट ‘सीक्रेट्स’

0

पुलिसनामा ऑनलाईन – नाश्ता पूरे दिन का सबसे अहम खाना होता है। आलिया भट्ट, शिल्पा शेट्टी के अलावा और भी कई एक्ट्रेस हैं जो फिट रहने के लिए ब्रेकफास्ट जरूर करती हैं। नाश्ता आपके वजन को भी कंट्रोल में रखता है और शरीर को कई बीमारियों से भी बचाता है। ब्रेकफास्ट स्किप करने से आपका शरीर कई स्वास्थ्य समस्याओं से ग्रसित हो जाता है। ऐसे में आप इन एक्ट्रेस की तरह यदि फिट और हेल्दी रहना चाहती हैं तो अपने नाश्ते में उनकी बताई चीजों को जरूर शामिल करें। यह आपके शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं।

आलिया भट्ट:

आलिया भट्ट खाने की बेहद शौकीन हैं, लेकिन वह अपने खाने का बेहद ध्यान भी रखती हैं। नाश्ते में वह एंटीऑक्सीडेंट वाले फूड्स खाती हैं, जैसे मौसमी फल, जामुन और पपीता। वह अपने दिन की शुरुआत हर्बल टी या कॉफी के साथ करती हैं, लेकिन बिना चीनी के। इसके बाद वह एक कटोरी पोहा या अंडा सैंडविच खाना पसंद करती हैं।

शिल्पा शेट्टी:

एक इंटरव्यू में शिल्पा शेट्टी ने बताया कि वह, ‘अपने दिन की शुरूआत नोनी जूस से करती हैं क्योंकि इससे उनको बेहद ऊर्जा मिलती है। इसके बाद वह म्यूजली में केला, ब्लूबेरी या फिर सेब मिलाकर खाती हैं। उन्होंने यह भी बताया कि वह चीनी के जगह शहद या गुड़ का इस्तेमाल करती हैं।’

करीना कपूर:

करीना कपूर ने इंटरव्यू में बताया कि वह अपने दिन की शुरूआत केला से करती हैं। साथ ही वह नाश्ते में घर पर बनें घी वाले पराठे और पोहे भी खाती हैं। इस तरह वह खुद को फिट और हेल्दी रखती हैं।

मलाइका अरोड़ा:

मलाइका ने एक इंटरव्यू में बताया कि वह घर पर बना खाना पसंद करती हैं। दिन की शुरूआत वह शहद, नींबू पानी से करती हैं क्योंकि यह शरीर को डिटॉक्ट करता है। इसके अलावा नाश्ते में वह एक कटोरी फ्रेश फ्रूट्स खाती हैं, साथ में उपमा, पोहा और मल्टीग्रेन टोस्ट के साथ अंडा खाती हैं।

दीपिका पादुकोण:

दीपिका ने इंटरव्यू में बताया कि उन्हें साउथ इंडियन फूड बेहद पसंद है। इसलिए वह रोजाना नाश्ते में उपमा, डोसा, इडली और पोहा खाती हैं। साथ ही अंडे का सफेद हिस्सा भी खाती हैं।

You might also like
Leave a comment