कोरोना ने गहरा किया संकट, साल के अंत तक 13 करोड़ से ज्यादा लोग हो सकते है भुखमरी के शिकार

0

न्यूयॉर्क, 3 जुलाई – कोरोना महामारी की वजह से विश्व शांति और सुरक्षा पर गहरा आघात लगा है। दुनिया भर के देश कई मोर्चे पर संघर्ष कर रहे और संकट का सामना कर रहे है। यह संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेश ने दिया है। उन्होंने कोरोना के बाद उपजे हालत पर सुरक्षा परिषद् में कहा कि मौजूदा समय में लोगों की जिंदगियां बचाना और भविष्य के लिए सुरक्षा सबसे बड़ी चुनौती है। उन्होंने आशंका जताई कि महामारी की वजह से इस वर्ष के अंत तक 13 करोड़ से ज्यादा लोगों के भुखमरी के कगार पर पहुंच जाएंगे। वर्तमान में महामारी की वजह से दुनिया के एक अरब से ज्यादा बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे है। इस संकट में खसरा और पोलियो के व्यापक रूप से फैलने की संभावना है।

उन्होंने कहा कि कोरोना की वजह से पहले से संघर्ष से पीड़ित या उससे उबर रहे देशो में यह संकट ज्यादा गहरा है। इस महामारी की वजह से सामाजिक। आर्थिक चुनौतियां पैदा हो गई है और डिप्रेशन बढ़ गया है। इसकी वजह से शांति प्रक्रिया बाधित हुई है।
इस महामारी की वजह से कई देशो में चुनाव को आगे बढ़ा दिया गया है। उन्होंने इस बात पर दुःख जताया कि पाबंदियों को लागू करने के लिए कुछ जगहों पर अधिक बल प्रयोग किया गया। कुछ जगहों पर मीडिया पर अभी अघोषित पाबंदी लगी रही। वेनेजुएला में इस महामारी की वजह से हालत काफी ख़राब है। लोगों के बीच दुरी बढ़ गई है। घरेलु हिंसा के मामले बढे है। गलत खबरों को फैलाने और नफरत भरे शब्द का इस्तेमाल भी बढ़ा है।

You might also like
Leave a comment