कोरोना से मुंबई में एक और पुलिसकर्मी की मौत, महाराष्ट्र में लगातार बिगड़ रहे हालात

मुंबई : पोलिसनामा ऑनलाइन – देश के साथ-साथ महाराष्ट्र में लगातार हालात बिगड़ रहे है। यहां हर दिन कोरोना मरीजों की संख्या और मौत के आकड़े बढ़ रहे है। जो की चिंताजनक है। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल कोरोना की वजह से मुंबई में एक और पुलिसकर्मी की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार, असिस्टेंट सब-इन्स्पेक्टर (एएसआई) मुरलीधर शंकर वाघमारे मुंबई स्थित सिवरी पुलिस स्टेशन में तैनात थे। वाघमारे का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव पाया गया था। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी।

वाघमारे के निधन पर राज्य के डीजीपी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने शोक व्यक्त किया है। महाराष्ट्र में अब तक 8 पुलिसकर्मियों की मौत हो चुकी है। इसमें से 5 पुलिसकर्मी तो सिर्फ मुंबई के हैं। बाकि एक-एक पुणे, सोलापुर और नासिक ग्रामीण में तैनात थे। इससे पहले मुंबई के विनोबा भावे नगर पुलिस स्टेशन में तैनात पुलिस अधिकारी की रविवार को मौत हो गई थी। राज्य में कुल 1000 से ज्यादा पुलिसकर्मी इस महामारी से संक्रमित हैं। जिसमें केवल अकेले मुंबई पुलिस विभाग के 400 पुलिसकर्मी इस वायरस से संक्रमित हैं।

महाराष्ट्र में कोरोना मरीजों की संख्या 24400 के पार –
राज्य में कुल 24427 केस पॉजिटिव पाए गए है। कुल संक्रमित मामलों में 14947 केस मुम्बई के ही है। पूरे राज्य में मंगलवार को 1026 नए केस आये जबकि 339 लोगो को डिस्चार्ज किया गया। रविवार को 53 लोगों की जो मौत हुई है उसमें 28 मुम्बई, पुणे 6, पनवेल 6 , जळगाव में 5 , सोलापूर 3 , थाने शहर 2, रायगड 1, औरंगाबाद 1 और अकोला में 1 की मौत हुई है।