बिहार में कोरोना की स्थिति बिगड़ती जा रही, अब राजभवन के 20 सदस्य पॉजिटिव मिले

0

पटना. ऑनलाइन टीम – बिहार में कोरोना की स्थिति बिगड़ती जा रही है। कई राजनीतिक दलों में इसकी घउसपैठ हो चुकी है। अब तो गवर्नर हाउस भी इसकी चपेट में आ गया है। गवर्नर हाउस के लगभग 20 सदस्य कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं। बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय जायसवाल भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

बिहार में कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए 31 जुलाई तक लॉकडाउन बढ़ाया गया है। उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा, कोरोना की न कोई दवा है, न टीका है। हम सभी को चेहरे पर मास्क, तौलिया या रुमाल लगाना सुनिश्चित करना होगा। इसी क्रम में बिहार सरकार ने 16 से 31 जुलाई तक लॉकडाउन का निर्णय लिया है। सभी नगर निकाय, जिला मुख्यालय, अनुमंडल और प्रखंड मुख्यालय 15 दिनों के लिए बंद रहेंगे। इसके लिए दिशानिर्देश तैयार किए जा रहे हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, बिहार में में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 19284 हो गई है। जिनमें से 6261 सक्रिय मामले हैं, 12849 लोग ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और अब तक 174 लोगों की मौत हो चुकी है।

You might also like
Leave a comment