33 की उम्र में अनुपम खेर ने निभा चुके है अनिल-ऋषि कपूर के दादा का रोल

0

मुंबई : पोलिसनामा ऑनलाइन – बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर सोशल मीडिया पर अपने किस्सों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। फिल्म इंडस्ट्री में उनके कर‍ियर को अब 36 साल पूरे हो चुके हैं। इस खास मौके पर जानें फिल्म विजय में अनुपम के उस किरदार को जिसे लोगों ने काफी सराहा था। इस फिल्म में उन्होंने 33 साल की उम्र में एक बूढ़े बाप और दादा का रोल प्ले किया था। उनकी एक्ट‍िंग इतनी शानदार थी कि लोगों को बूढ़े बाप के पीछे छिपे यंग अनुपम नजर ही नहीं आए।

कुछ महीनों पहले उन्होंने सालों पुरानी एक फोटो शेयर करते हुए एक मजाकिया लहजे में एक बात कही। यह फोटो यश चोपड़ा की फिल्म ‘विजय’ के सेट की है। इस फोटो में अनिल कपूर, ऋषि कपूर, राजेश खन्ना, हेमा मालिनी और मिनाक्षी शेषाद्री नजर आये थे। दरअसल 1988 में आई यश चोपड़ा की फिल्म विजय में उन्होंने हेमा मालिनी के पिता और अन‍िल कपूर-ऋष‍ि कपूर के दादा का रोल प्ले किया था। यह रोल पहले दिलीप कुमार करने वाले थे, लेकिन बाद में अनुपम खेर ने इस कैरेक्टर को पर्दे पर उतारा।

फिल्म में उनसे बड़े राजेश खन्ना ने अनुपम के दामाद का रोल निभाया था। वहीं हेमा मालिनी अनुपम की बेटी और ऋष‍ि-अन‍िल बेटे के रोल में नजर आए थे। फिल्म में अनुपम को देख शायद ही उनकी उम्र का अंदाजा लगाया जा सकता था। कुछ तो उनके मेकअप का कमाल था और कुछ उनके अभ‍िनय का। उन्हें बेस्ट सपोर्ट‍िंग एक्टर के फिल्मफेयर अवॉर्ड से नवाजा गया था।

You might also like
Leave a comment