मोदी ने कहा-आज भारत राममय और पूरी दुनिया रोमांचित

0

लखनऊ. ऑनलाइन टीम – प्रधानमंत्री ने राममंदिर की आधारशिला 12 बज कर 44 मिनट पर चांदी की कन्नी से रखी। देश को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा- देश आज स्वर्णिम इतिहास रच रहा है। आज पूरा भारत राममय है। पूरा देश रोमांचित है, हर मन दीपमय है। आज पूरा भारत भावुक है। साथियों इस मंदिर के साथ के साथ इतिहास नहीं रचा जा रहा, बल्कि इतिहास दोहराया भी जा रहा है। हम जानते हैं जैसे पत्थरों पर लिखकर रामसेतू बनाया गया, वैसे ही हर घर से इसके जल और मिट्टी इसके निर्माण की ताकत बनेगी। भारत की आस्था और सामूहिकता पूरी दुनिया के लिए अध्ययन का विषय है।

भटकने पर विनाश हुआ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भगवान श्रीराम का चरित्र और आदर्श ही महात्मा गांधी के रामराज्य का मार्ग है। राम आधुनिकता के पक्षधर हैं। राम की प्रेरणा के साथ भारत आज आगे बढ़ रहा है, मानवता ने जब-जब राम को माना है, विकास हुआ है। भटकने पर विनाश हुआ है। हमें संकल्पशक्ति से आत्मनिर्भर भारत का निर्माण करना है |

हमें आगे बढ़ना है : इस दौरान पीएम मोदी ने तमिल रामायण का जिक्र भी किया। उन्होंने कहा कि अब हमें आगे बढ़ना है। देर नहीं करनी है। यही संदेश श्रीराम का आज के लिए है। सियापति रामचंद्र की जय-जयकार के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना संबोधन खत्म किया। पीएम ने कहा कि मुझे विश्वास है भगवान राम का ये मंदिर युगों-युगों तक मानवता को प्रेरणा देता रहेगा, मार्गदर्शन करता रहेगा।

पीएम ने डाक टिकट जारी किया : इस अवसर पर एक डाक टिकट जारी किया गया है। इसकी कीमत पांच रुपये है और पांच लाख डाक टिकट छपेंगे। पीएम मोदी ने इसे जारी किया। इस पर राममंदिर की तस्वीर है।

You might also like
Leave a comment