कोरोना संकट में विराट कोहली के लिए आई बुरी खबर, ट्वीट कर दी जानकारी
नई दिल्ली : समाचार ऑनलाइन – कोरोना संकट में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। इसकी जानकारी खुद विराट ने ट्वीट कर दी। जानकारी के मुताबिक, विराट का प्यारा पालतू कुत्ता ब्रूनो अब नहीं रहा। 11 साल से ये वो उनके परिवार के साथ था। विराट कोहली उसे बहुत पसंद करते थे। विराट ने ब्रूनो को याद करते हुए ट्वीट किया, ब्रूनो की आत्मा को शांति मिले। तुम हमारे जीवन में 11 साल रहे। लेकिन, अपने प्यार से जीवन भर के लिए रिश्ता बना लिया। आज तुम और बेहतर जगह पहुंच गए हो। भगवान तुम्हारी आत्मा को शांति दे।
Rest in peace my Bruno. Graced our lives with love for 11 years but made a connection of a lifetime. Gone to a better place today. God bless his soul with peace 🙏❤️ pic.twitter.com/R1XSF3ES5o
— Virat Kohli (@imVkohli) May 6, 2020
इस घटना के बाद विराट काफी दुखी है। बता दें कि विराट इन दिनों मुंबई के पास एक फॉर्म हाउस में पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ वक्त गुजार रहे हैं। उनका परिवार हरियाणा के गुरुग्राम में है। ऐसे में जब ब्रूनो की मौत हुई वो उस वक्त उसके पास नहीं है। विराट की यह इमोशनल पोस्ट फैंस को भी इमोशनल कर रहा है। गौरतलब हो कि विराट अक्सर ब्रूनो के साथ अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा करते रहते थे।
शादी के बाद अनुष्का शर्मा और ब्रूनो के साथ खेलते हुए विराट ने कई बार तस्वीर साझा की। मगर आज वह विराट के साथ नहीं रहे। जिससे जाहिर तौर पर विराट और उनकी पत्नी अनुष्का काफी दुखी होगी।