लोकल यात्रा का गेंद अब राज्य सरकार के पाले में
मुंबई, 2 नवंबर – कोरोना को देखते हुए मुंबई में सभी के लिए चलने वाली लोकल सेवा( local travel) शुरू करने के लिए राज्य सरकार और रेलवे प्रशासन में टालमटोल शुरू है। राज्य सरकार ने सभी के लिए लोकल शुरू करने का प्रस्ताव रेलवे प्रशासन को भेजकर जानकारी मांगी थी। राज्य सरकार को जानकारी दे दी गई है और अब राज्य सरकार के उत्तर का इंतजार है। यह कहते हुए रेलवे प्रशासन ने गेंद राज्य सरकार के पाले में डाल दिया है।
मुंबई महानगर क्षेत्र के यात्रियों के लिए रेलवे सेवा शुरू करने को लेकर राज्य सरकार का जबाव नहीं आया है। उनके जबाव का हम इंतजार कर रहे है। यह कहते हुए रेलवे प्रशासन ने लोकल सेवा शुरू करने की जिम्मेदारी का गेंद राज्य सरकार के पाले में डाल दिया है।
अभी तक 2773 फेरियां पश्चिम, मध्य और हार्बर मार्ग पर हर दिन 2020 फेरियां चल रही है। इनमे सोमवार से 753 फेरियां बढ़ा गई है। फ़िलहाल मध्य और हार्बर मार्ग पर कुल 1020 फेरियां चलाई जा रही है। इनमें मध्य मार्ग में 552 फेरियां और पश्चिम मार्ग पर 1000 फेरियां चल रही है। इनमें और 201 फेरियां बढ़ जाएगी।