पिंपरी चिंचवड़ में सादगी से मनी ईद- उल- अजहा (बकरीद)

0

पिंपरी : पुलिसनामा ऑनलाइन – बाढ़ के संकट का साया बकरीद यानी ईद-ऊल-अजहा के त्यौहार पर भी नजर आया। पिंपरी चिंचवड़ में बड़ी सादगी के साथ यह ईद मनाई गई। मुस्लिम भाइयों ने कुर्बानी का ख़र्च टालकर बाढ़ पीड़ितों की मदद करने का फैसला किया। शहर की मस्जिदों और मदरसों में नमाज पठन के बाद बाढ़ की विपदा में मारे गए नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जगह- जगह बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए जीवनावश्यक वस्तुएं जुटाई गई।

सुबह से ही पारंपरिक नए वस्त्र परिधान कर मुस्लिम भाइयों के कदम मस्जिदों और मदरसों की ओर बढ़ गए। निगडी, आकुर्डी, राहूलनगर, ओटास्किम, कस्तुरी मार्केट, ट्रान्सपोर्टनगर, दलवीनगर, चिंचवडगांव, वाल्हेकरवाडी, चिंचवड स्टेशन, मोहनननर, चिखली घरकुल, खरालवाडी, पिंपरी, नेहरूनगर, इंद्रायणीनगर, लांडेवाडी, भोसरी, पिंपरी, कालेवाडी, कस्पटेबस्ती, थेरगाव-वाकड, कालाखडक, पिंपले गुरव, पिंपले निलख, नवी सांगवी, जुनी सांगवी, कासारवाडी, दापोडी आदि परिसरों की मस्जिद और मदरसों में सामूहिक नमाज पठन के बाद एक- दूसरे के गले लगकर ईद की मुबारकबाद दी गई।

गत 15 दिन से भारी बारिश के चलते पुणे, पिंपरी चिंचवड़, सातारा, कोल्हापुर, सांगली में बाढ़ की विपदा आयी है। कोल्हापुर, सांगली और सातारा की हालत तो काफी गंभीर है। बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए पूरी सरकारी यंत्रणा और पूरा महाराष्ट्र जुटा हुआ है। मुस्लिम समुदाय भी इसमें पीछे नहीं है। बाढ़ पीड़ितों को मस्जिद व मदरसों में पनाह दी गई है। उनके भोजनादि का प्रबंध किया जा रहा है। आज बकरीद पर कुर्बानी का खर्च टालकर पीड़ितों की सहायता की अपील की गई है। पिंपरी चिंचवड़ में नमाज पठन के बाद मौलानाओं ने भी बाढ़ पीड़ितों की मदद की अपील की। इन अपीलों का असर भी दिखाई दिया, लोगों ने काफी सादगी ने ईद मनाई और कुर्बानी का खर्च टालकर बाढ़ पीड़ितों की मदद की।

निगडी की हजरत इस्माईल शाह दर्गाह और नुरानी मस्जिद में मौलाना मोहम्मंद शाहिद, हाफीज जहूर अहमद ने नमाज पढ़ाई। यहाँ के संयोजन में मुजीब शेख, रशिद शेख, मुजिब शेख, समद मुल्ला, सय्यद साब सामाजिक कार्यकर्ता गुलामअली भालदार ने किया। चिंचवडगांव के ईदगाह मैदान पर मौलाना मिनाजउद्दीन शेख, इमाउलहक सय्यद ने नमाज पढाई। यहां विभिन्न राजनीतिक व सामाजिक संगठनों के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने ईद की शुभकामनाएं दी।

चिंचवड स्टेशन के दवा बाजार स्थित समा ए दिन ए आदब मस्जिद में मौलाना मोहसीन सय्यद ने नमाज पढ़ाई और मुस्लिम भाइयों को परोपकार का संदेश देकर पीड़ितों की मदद की अपील की। यहां के संयोजन में अध्यक्ष अब्दुलकदीर मन्यार, जाकीर मेमन, राजमहम्मद अत्तार, फिरोज पठाण, मोहसीन मुल्ला, जहीर सय्यद, निहाल शिकलगार, आशरफ जमादार ने हिस्सा लिया। चिंचवड स्टेशन की जामीया गौसीया मस्जिद में मौल्लाना फैज अहमद फैज और कालभोरनगर की फारूकीया मस्जिद में मौलाना लईक महमद शेख ने नमाज पढ़ाई।

You might also like
Leave a comment