बड़ी खबर : महाराष्ट्र के यवतमाल में एक महिला की वजह से 23 लोग हुए कोरोना पॉजिटिव

0

यवतमाल : पोलिसनामा ऑनलाइन – महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, महाराष्ट्र में इस वायरस से अब तक 485 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 11506 हो गई है। 1879 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वहीं, कोरोना वायरस से संक्रमित एक 68 वर्षीय मरीज की पुणे में मौत हो गई।

https://twitter.com/ANI/status/1256416153402052609

इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल महाराष्ट्र के यवतमाल में एक महिला की वजह से 23 लोग कोरोना पॉजिटिव हो गए। दरअसल यहां खाना बनाने वाली एक महिला कोरोना पॉजिटिव थी। जिस हैंडपंप का वो इस्तेमाल करती थी, उसी हैंडपंप पर कई और लोग भी आते थे। अब यहां पानी लेने के लिए आनेवालों को इस बात का पता नहीं था कि महिला कोरोना की मरीज है। ऐसे में ये लोग भी उसी हैंडपंप का इस्तेमाल करते रहे और अब पता चला है कि इस हैंडपंप की वजह से 23 लोग कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं।

इसी तरह यवतमाल में ही पान की दुकान चलाने वाले शख्स से 7 लोग कोरोना पॉजिटिव हो गए। लॉकडाउन की वजह से पान बेचने वाले की दुकान तो बंद थी लेकिन लोग उससे गुटखा मंगवाते थे। गुटखा खाने के इस शौक से लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ गए।

You might also like
Leave a comment