बड़ी खबर : हिंदुस्तान पेट्रोलियम प्लांट में फटा टैंक, लगी भीषण आग, 5 किलोमीटर तक हाई अलर्ट  

0

उन्नाव : पुलिसनामा ऑनलाइन –अभी-अभी उन्नाव से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां हिंदुस्तान पेट्रोलियम प्लांट में टैंक फट गया। यह प्लांट कोतवाली उन्नाव के दही चौकी में स्थित है। बताया जा रहा है कि टैंक का वॉल्व लीक होने के बाद धमाका हुआ है। इस धमाका में भीषण आग लग गई। जिसके बाद आसपास में भगदड़ मच गयी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर फायर बिग्रेड की कई गाड़ियां पहुंच चुकी है। आग बुझाने की कोशिश की जा रही है। मौके भारी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद है। मिली जानकारी के मुताबिक, प्लांट के आस-पास के कई गांव खाली कराए जा रहे हैं। साथ ही 5 किलोमीटर के क्षेत्र में अलर्ट जारी कर दिया गया है।

जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस बल और अग्निशामक दल के जवान घटनास्थल पर पहुंच चुके है। पुलिस ने प्लांट के आस-पास की आवाजाही को पूरी तरह से बंद कर दिया है। अभी तक घायलों की कोई जानकारी नहीं आ पाई है। जानकारी मिली है कि इस ब्लास्ट में चार से पांच लोग झुलस गए है। जिन्हे कानपुर के रीजेंसी अस्पताल में भेज दिया गया है।

You might also like
Leave a comment