बिहार : अजब प्रेम की गजब कहानी ! युवक ने चलती ट्रेन के टॉयलेट के सामने की विवाहित महिला से शादी, देखे Photo

June 11, 2021
पटना, 11 जून : आपने इससे पहले तक शादी को लेकर कई अनूठी कहानियां सुनी या देखी होगी। लेकिन आज जो हम आपको किस्सा बताने जा रहे है। ऐसा किस्सा अपने इससे पहले न देखा होगा और ही सुना होगा। सामने आई खबर के अनुसार बिहार में एक प्रेमी जोड़े ने अनूठे अंदाज में चलती ट्रेन में शादी की है।
बिहार में एक युवक ने पहले से विवाहित महिला के साथ चलती ट्रेन के टॉयलेट की सामने शादी की। खबरों के अनुसार संबंधित महिला का नाम अनु कुमारी जबकि लड़के का नाम आशु कुमार है। मिली जानकारी के अनुसार दोनों एक दूसरे से प्रेम करते है. लेकिन लड़की के घर वालों का इसे लेकर विरोध था। इस वजह से उसके पिता ने उसकी शादी किरनपुर गांव के एक युवक से कर दी थी.
शादी के दूसरे दिन ससुराल से भाग गई थी लड़की
लेकिन इस लड़की ने युवक को पति मानने से इंकार कर दिया और शादी के दूसरे दिन ससुराल छोड़कर भाग गई। बताया जा रहा है कि ससुराल से भागने के बाद लड़की अपने प्रेमी से मिली और उसने पति छोड़कर प्रेमी से शादी करने का निर्णय लिया।
चलती ट्रेन के टॉयलेट के सामने शादी
मिली जानकारी के अनुसार इस जोड़ी ने सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन पहुंचा और बेंगलुरु जाने वाली ट्रेन में चढ़ गए। इसके बाद दोनों ने बगैर वक़्त बर्बाद किये टॉयलेट के सामने शादी की। इस अनूठी शादी का फोटो अब सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।
शादी के बाद आशु कुमार ने बताया कि गांव को अनु कुमारी और उसके बीच प्रेम था। इस संबंध में लड़की के घर वालों को पता चलने पर लड़की को घर से निकलने पर रोक लगा दी गई। इसके बाद अप्रैल महिने में किरनपुर के एक युवक से उसकी शादी कर दी गई।