Bird Flu : महाराष्ट्र के इस गांव में मुर्गी की खरीद-बिक्री पर प्रतिबंध
परभणी के जिलाधिकारी दीपक मुलगीकर के मुताबिक, इस पोल्ट्री फार्म में करीब आठ हजार मुर्गियां हैं। 800 मुर्गियों की मौत दो दिनों में हुई है। अब इस गांव के 10 किमी दायरे में आने वाले इलाकों में मुर्गियां नहीं भेजी जाएंगी। अब परभणी में पशुपालन विभाग के अधिकारियों के एक दल ने घटनास्थल का दौरा और निरीक्षण किया। जिला प्रशासन ने तत्काल कदम उठाना शुरू कर दिया है।
बर्ड फ्लू को स्थानीय स्तर पर नियंत्रित किया जा सकता है। पशुपालन विभाग ने कहा कि पशुपालन विभाग उपाय कर रहा है। पुरे महाराष्ट्र में चिकन और अंडे खरीदने, बेचने और खाने पर कोई प्रतिबंध की आवश्यकता नहीं है।
इस बीच जिला कलेक्टर दीपक ने इस संबंध में एक आदेश जारी किया है। आदेश में कहा गया है कि जब तक सर्वेक्षण पूरा नहीं हो जाता, तब तक गांव में मुर्गी की खरीद, बिक्री, परिवहन, बाजार और उचित प्रदर्शन प्रतिबंधित रहेगा। यह आदेश मुरुंबा गांव के 5 किलोमीटर क्षेत्र में लागू किया गया है। गाँव को भी प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित किया गया है।