Birthday special : जब बेटी पूजा भट्ट को KISS करने के बाद मुसीबत में फंस गए थे महेश भट्ट

0

मुंबई : पुलिसनामा ऑनलाइन –  बॉलीवुड के मशहूर फिल्म मेकर महेश भट्ट का आज जन्म दिन है। आज वह 71 साल के हो गए हैं। महेश भट्ट का जन्म 20 सितंबर 1948 को नानाभाई भट्ट के घर हुआ था। उनके पिता तो हिंदू थे लेकिन उनकी मां शिरीन मोहम्मद अली गुजराती मुसलमान थीं। महेश भट्ट ने मुंबई से ही अपनी स्कूली पढ़ाई पूरी की। उन्होंने बहुत कम उम्र से ही पैसा कमाना शुरू कर दिया था। महेश भट्ट ने बॉलीवुड में कई बेहतरीन फिल्में बनायीं है। जिसमें ‘सारांश’, ‘अर्थ’, ‘सर’, ‘सड़क’, ‘आशिक़ी’ और ‘ज़ख्म’ जैसी फिल्में शामिल है। वह अक्सर अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में बने रहते है।


बेटी पूजा भट्ट को KISS कर मुसीबत में फंस गए थे महेश भट्ट –

इसके अलावा उनकी निजी ज़िन्दगी भी खूब चर्चा में रही है। महेश भट्ट के जिंदगी का सबसे बड़ा विवाद अपनी बेटी पूजा भट्ट को किस करना रहा। दरअसल नब्बे के दशक में एक तस्वीर सामने आई थी, जिसमें महेश भट्ट पूजा भट्ट को लिप किस करते नज़र आ रहे हैं। उनकी इस तस्वीर से फैन्स और आम लोगों के बीच खलबली मच गयी। मामला इतना आगे बढ़ गया कि महेश भट्ट को जान से मारने की धमकी दी जाने लगी। लोगों ने उन पर भारतीय सभ्यता को खराब करने और समाज में गंदगी फैलाने के आरोप लगाए। जब महेश भट्ट की हर तरफ से निंदा होने लगी, तो उन्होंने बयान दिया कि ये तस्वीर झूठी है और उन्होंने ऐसी कोई तस्वीर नहीं खिंचवाई है। लेकिन गौर करने की बात ये थी कि  इस तस्वीर के सामने आने से कुछ वक़्त पहले ही महेश भट्ट ने पूजा भट्ट से शादी करने की इच्छा ज़ाहिर की थी। उन्होंने कहा था कि पूजा भट्ट अगर उनकी बेटी नहीं होती तो वो उनसे शादी कर लेते।


महज 20 साल की उम्र में महेश भट्ट ने कर ली थी शादी –

महेश केवल 26 साल के थे तभी उन्होंने डायरेक्टर के तौर पर अपना डेब्यू किया और साल 1974 में फिल्म मंजिलें और भी हैं बनाई। महेश भट्ट ने महज 20 साल की उम्र में शादी कर ली थी। उन्हें लोरेन ब्राइट से प्यार हुआ और दोनों ने शादी कर ली। लोरेन ने अपना नाम बदलकर किरण भट्ट रख लिया था। शादी के बाद दोनों के दो बच्चे, एक बेटी पूजा भट्ट और एक बेटा राहुल भट्ट हुआ। यह शादी उस समय टूटने के कगार पर पहुंच गई जब महेश का नाम उस समय की मशहूर एक्ट्रेस परवीन बाबी के साथ जुड़ने लगा। बताया जाता है कि महेश और परवीन बाबी का अफेयर साल 1977 में शुरू हो गया था जिस समय वो अपने करियर की ऊंचाइयों पर थीं

महेश भट्ट और परवीन बाबी एक दूसरे से प्यार करने लगे थे जिसके बाद दोनों लिव- इन में रहने लगे। इसके बाद साल 1979 में परवीन की तबीयत खराब हो गई। परवीन ‘पैरानॉयड स्किज़ोफ्रेनिया’ नाम की खतरनाख बीमारी हो गई थी जिसके चलते उन्हें हमेशा यह डर सताने लगा था कि कोई उन्हें मारना चाहता है। इस बीमारी के चलते उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती जा रही थी। इसके बाद फिलोसफर की सलाह पर महेश परवीन से अलग हो गए। परवीन से अलग होने के बाद साल 1986 में महेश ने एक्ट्रेस सोनी राजदान से शादी कर ली। शादी के बाद दोनों की दो बेटियां शाहीन भट्ट और आलिया भट्ट हुईं।

You might also like
Leave a comment