दक्षिण में बढ़ रही है भाजपा की ताकत, तेलुगु अभिनेत्री विजयशांति भाजपा में शामिल

नई दिल्ली. ऑनलाइन टीम : भाजपा अब धीरे-धीरे दक्षिण भारत में अपना पैर जमा रही है। बड़े नेता लगातार लोगों से नजदीकियां बना रहे हैं। अब तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री से राजनीति में आई विजयशांति ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। इससे पहले उन्होंने रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद वो भाजपा में शामिल हुई हैं। बता दें कि विजयशांति ने अपना राजनीतिक करियर भाजपा के साथ ही शुरू किया था, इसके बाद वो टीआरएस में शामिल हो गईं और फिर कांग्रेस ज्वाइन कर ली।
Delhi: Telugu actor-turned-politician Vijayashanti met Union Home Minister and BJP leader Amit Shah, today
She will formally join Bharatiya Janata Party tomorrow pic.twitter.com/UaWc9X3hax
— ANI (@ANI) December 6, 2020
विजयशांति कई राजनीतिक पार्टियों में रह चुकीं है। 1998 में विजयशांति ने भाजपा के साथ अपने सियासी करियर की शुरूआत की थी। उस समय भाजपा में वो महिला विंग की महासचिव बनाई गईं थीं। विजयशांति तेलंगाना राष्ट्र समिति में भी काफी सक्रिय भूमिका में नजर आई थीं। ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम चुनाव में भाजपा के जबर्दस्त प्रदर्शन के बाद अब अभिनेत्री ने घर वापसी की तैयारी की है। उनका मानना है कि नरेंद्र मोदी की अगुवाई में भाजपा हर कदम पर देश के लिए सही काम कर रही है और वह भी देश के लिए कुछ करना चाहती हैं।