सूरत में ऑक्सीजन सिलेंडर के गोदाम में बड़ा ब्लास्ट, मचा हड़कंप

सूरत : ऑनलाइन टीम – गुजरात से एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल सूरत में ऑक्सीजन सिलेंडर के गोदाम में भीषण विस्फोट हो गया। जिसके बाद पूरा इलाका दहल गया। जानकारी मिलते ही दमकलकर्मी मौके पर पहुँच गए। अभी तक एक व्यक्ति की इस ब्लास्ट में मौत की खबर मिल रही है। रेस्क्यू टीम बचाओं कार्य में जुट गयी है।
धमाका सुन लोग निकले घर से बाहर –
गुजरात में इस समय हड़कंप मच गया जब यहां एक ऑक्सीजन सिलेंडर के गोदाम में अचानक जोरदार धमाका हुआ। इस धमाके से लोग सहम गए और घरों से निकल कर बाहर आ गए। लोगों में घबराहट थी। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, सिलेंडर के गोदाम में ब्लास्ट होने की वजह आग लग गयी।