दीपिका पादुकोण ने शेयर की ऐसी तस्वीरें फैंस बोले- भाभी कोई खुशखबरी है क्या ?

0

मुंबई : पोलिसनामा ऑनलाईन – बॉलीवुड का सबसे चहेता कपल है दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह। इन दोनों की जोड़ी को फैन्स बेहद पसंद करते हैं। रणवीर और दीपिका की शादी को अभी महज 1 साल कुछ महीने ही बीते हैं लेकिन फैन्स इसके पहले से ही दोनों की जोड़ी को काफी पसंद करते हैं। शादी के बाद फैन्स को अब इंतजार है दोनों की तरफ से खुशखबरी मिलने का। दोनों लॉकडाउन में साथ में समय बिता रहे है।

हाल ही में दीपिका ने एक ऐसी तस्वीर शेयर की है, जो लागातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। दीपिका ने ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कच्चे आम की फोटो शेयर की है। दीपिका पादुकोण द्वारा शेयर की गई फोटो में देखा जा सकता है कि उस पर लाल मिर्च भी छिड़का हुआ है। दीपिका ने इसके कैप्शन में लिखा है कि ‘तुम बस बाकी सभी चीजों की तुलना में सबसे अच्छे हो। किसी से भी बेहतर, जिससे मैं अभी तक मिली हूं।’ इस तस्वीर को अपलोड करते ही दीपिका और रणवीर के फैन्स के रिएक्शन आने लगे। फैन्स ने तुरंत ही इस तस्वीर पर दोनों के लिए सवाल दागना शुरू कर दिया।

एक यूजर ने पूछा, ‘क्या दीपिका प्रैग्नेंट हैं?’ तो वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘भैया खुशखबरी की तैयारी कर लो, भैया भाभी बालक कर रहे हैं।’ इसके अलावा भी फैन्स ने अलग-अलग तरह से एक ही सवाल किया कि क्या दीपिका कोई खुशखबरी देने वाली हैं? दीपिका और रणवीर की तरफ से इन सवालों का कोई जवाब अब तक नहीं आया है। देखना दिलचस्प होगा कि दोनों की फैन्स के इन सवालों पर क्या प्रतिक्रिया रहती है।

View this post on Instagram

💋#chhapaakpromotions

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on

You might also like
Leave a comment