पश्चिम बंगाल और उड़ीसा में मचाई तबाही के बाद बॉलीवुड स्टार्स ने जताया दुख

0

मुंबई : पोलिसनामा ऑनलाइन – ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्रों में 190 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाले विकराल चक्रवाती तूफान अम्फान ने भारी तबाही मचाई है। इस तूफान की वजह से पश्चिम बंगाल में अब तक 72 की मौत हो गयी है। वहीं करोड़ों की संपत्ति का नुकसान हुआ है। सीएम ममता बनर्जी ने खुद इसकी जानकारी दी है। दोनों राज्यों में भारी तबाही है। खास कर पश्चिम बंगाल में इसका ज्यादा असर दिखा। यहां अभी भी कई जगहों पर पानी जमा हुआ है। इस बीच बॉलीवुड के कई स्टार्स इस पर दुख जाता रहे है। ऋचा चड्डा अभिनेत्री ऋचा चड्ढा भी सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं और उन्होने एक ट्वीट करते हुए लिखा है.. Stay safe Bengal.

इसी कढ़ी में अदनान सामी सिंगर अदनान सामी ने एक तस्वीर साझा की है जो कि अम्फान का संकेत दे रही है। इसके साथ उन्होने लिखा है कि वो प्रार्थना कर रहे हैं।

अनिल कपूर इस भयंकर चक्रवात ने ऐसी तबाही बचाई की ये नजारा देखकर अनिल कपूर भी ट्वीट किए बिना खुद को नहीं रोक पाए। उन्होने लिखा है.. ये बहुत बुरा समय चल रहा है.. सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना कर रहां हूं।

पलक मुच्छल ने लिखा है.. सुरक्षित रहो बंगाल.. आप सभी के लिए दिल से प्रार्थना। उनका ट्वीट काफी वायरल है।

You might also like
Leave a comment