बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है फिल्म ‘दे दे प्यार दे’

0

मुंबई : पोलीसनामा ऑनलाईन – बॉलीवुड स्टार अजय देवगन की फिल्म ‘दे दे प्यार दे’ ने पहले वीकेंड के दौरान जबरजस्त कमाई कर ली है। 17 मई को देशभर में 3100 से अधिक स्क्रींस पर रिलीज़ हुई ‘दे दे प्यार दे’ को पहले दिन ₹10.41 करोड़ मिले थे, जिसे उम्मीद से कम बताया गया, मगर दूसरे दिन शनिवार को फ़िल्म के कलेक्शंस में इजाफा हुआ और ₹13.39 करोड़ की कमाई कर ली। वहीं रविवार को ₹14.74 करोड़ के कलेक्शन के साथ फ़िल्म ने ₹38.54 करोड़ का शानदार कलेक्शन कर लिया।

Image result for de de pyaar de

सोमवार को रिलीज़ के चौथे दिन फ़िल्म ने ₹6.19 करोड़ का कलेक्शन किया है, जिसके साथ 4 दिनों का कलेक्शन ₹44.74 करोड़ हो चुका है। ‘दे दे प्यार दे’ फिल्म से अजय देवगन, तब्बू और रकुल प्रीत सिंह ने धमाल मचा दिया है। दर्शकों को यह फिल्म काफी पसंद आ रही है। ‘दे दे प्यार दे’ की कहानी 50 साल के अजय देवगन की है, जो अपनी पत्नी से अलग हो चुका हैं। अजय
देवगन को 26 साल की रकुल प्रीत से इश्क हो जाता है। पुरे फिल्म में दोनों की लव केमेस्ट्री काफी बढ़िया है।

Image result for de de pyaar de

Image result for de de pyaar de

अजय देवगन की फिल्म की कमाई को देखकर लग रहा है कि इस वीकेंड में फिल्म 60 करोड़ की कमाई का आंकड़ा आसानी से पार कर लेगी। अगर एक्टिंग की बात करें तो रकुल प्रीत सिंह दिल जीतने में कामयाब रहती हैं। फिल्म की जान रकुल प्रीत सिंह हैं और जब भी वे स्क्रीन पर आती हैं, दर्शकों के चेहरे पर चमक दौड़ जाती है। बाकि तब्बू और अजय ने अच्छी एक्टिंग की है।

Image result for de de pyaar de

Related image

You might also like
Leave a comment