ब्रेकिंग : पूर्व नेवी चीफ एडमिरल सुशील कुमार का निधन
नई दिल्ली : पोलिसनामा ऑनलाइन – अभी-अभी एक बड़ी खबर सामने आ रही रही है। पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल सुशील कुमार का लंबी बीमारी के बाद आज दिल्ली में निधन हो गया। वह 1998 से 2000 के बीच भारतीय नौसेना के प्रमुख रहे थे। रिटायरमेंट के बाद से वे पिछले 15 सालों से नैनीताल जिला मुख्यालय से 16 किमी दूर भवाली के गोलुधार में निवास कर रहे थे। आज सुबह उनका निधन दिल्ली के आर्मी रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल में हुआ। 79 वर्ष एडमिरल सुशील कुमार लंबे समय से बीमार चल रहे थे।
Former Navy Chief Admiral Sushil Kumar passed away early morning today at the Army Research and Referral Hospital in Delhi due to illness. He was 79. Kumar was Navy Chief from 1998 to 2000. pic.twitter.com/Nb2EOnb7eV
— ANI (@ANI) November 27, 2019
पूर्व एडमिरल सुशील कुमार ने 1965 व 1971 में पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध भी लड़ा था। वे गोवा मुक्ति संग्राम में भी शामिल रहे। उनके रणकौशल को देखते हुए उन्हें परम विशिष्ट सेवा मेडल, उत्तम युद्ध सेवा मेडल से नवाजा गया था। हालिया जुलाई में प्रकाशित किताब में उन्होंने खुलासा किया था कि संसद हमले के बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी ने सर्जिकल स्ट्राइक की तरह पीओके में एयर स्ट्राइक की योजना बनाई थी।
एडमिरल सुशील कुमार ने अपनी पुस्तक ”ए प्राइममिनिस्टर टू रीमेम्बर: मेमोरीज ऑफ़ ए मिलिट्री चीफ” में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा लिए गये प्रमुख रक्षा निर्णयों का जिक्र किया गया है।