जल रहा है अमेरिका …व्हाइट हाउस के बाहर प्रदर्शनकारी इतने उग्र हुए कि ट्रंप को बंकर में छिपना पड़ा

0

वॉशिंगटन : समाचार ऑनलाइन – अमेरिका में कोरोना ने कोहराम मचाया हुआ है। इस बीच एक अश्वेत की मौत से मामला इतना गर्म हो गया है कि चारों तरफ हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं। शुक्रवार को अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक निवास व्हाइट हाउस के बाहर बड़े पैमाने पर प्रदर्शनकारी पहुंच गए और ट्रंप के खिलाफ नागेबाजी करने लगे। संभावित आशंका को टालने के लिए उनकी टीम ने फैसला किया कि ट्रंप को इस हालत सुरक्षित करना बेहतर होगा, लिहाजा उस बंकर में उन्हें ले जाया गया, जो बड़े हमले झेलने में सक्षम है। हालांकि व्हाइट हाउस के बंकर में ट्रंप एक घंटे से भी कम समय के लिए थे। अभी तक हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि इस दौरान ट्रंप की पत्नी मेलानिया और उनके बेटे बैरन को भी इस बंकर में उनके साथ ले जाया गया था या नहीं।

उग्र हुए प्रदर्शनकारी : शुक्रवार को व्हाइट हाउस के बाहर सैंकड़ों प्रदर्शनकारी इकट्ठा थे। इस दौरान सीक्रेट सर्विस और यूनाइटेड स्टेट्स पार्क पुलिस के ऑफिसर्स को उन्हें रोकने में भारी मशक्कत करनी पड़ी। ट्रंप की टीम इतनी भारी तादाद में प्रदर्शनकारियों को व्हाइट हाउस के बाहर देखकर हैरान थी। अचानक प्रदर्शनकारी उग्र हो गए।

अब यह है स्थिति : रविवार को अमेरिका के 40 शहरों समेत वॉशिंगटन डीसी में भी कर्फ्यू लगा दिया गया है। देश में अश्वेत नागरिक जॉर्ज फ्लॉयड की पुलिस हिरासत में मौत के बाद बड़े पैमाने पर प्रदर्शन जारी हैं। 5,000 नेशनल गार्ड्स मेंबर्स को 15 राज्यों और वॉशिंगटन डीसी में 2,000 अतिरिक्त जवानों को तैनाती के लिए तैयार रखा गया है। 25 मई से ही देश में प्रदर्शन की यह स्थिति कायम है। 46 साल के अफ्रीकी युवक जॉर्ज फ्लॉयड की मिनिपोलिस में पुलिस हिरासत में मौत हो गई थी।

You might also like
Leave a comment