समय पड़ने पर पाकिस्तान पे ‘परमाणु बम’ का भी इस्तेमाल कर सकता है ‘भारत’ : राजनाथ सिंह

0

पोखरण : पुलिसनामा ऑनलाइन – जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने बार-बार चिढ़ाने वाला बयान दिया है। उनके इन बयानों पर अब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवाब दिया है। उन्होंने कहा, ‘ नो फर्स्ट यूज’ यह भारत के परमाणु शस्त्र को लेकर बनी हुई पॉलिसी है। लेकिन भविष्य में क्या होगा, यह परिस्थिति पर निर्भर करता है। इस तरह की अप्रत्यक्ष चेतावनी राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को दी है।

वाजपेयी की पुण्यतिथि पर पोखरण गए थे

आज यानी शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रथम पुण्यतिथि है। उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए राजनाथ सिंह पोखरण आये थे। इस मौके उन्होंने मीडिया से बात करते हुए यह चेतावनी दी। जिम्मेदार परमाणु सम्पन्न देश के रूप में दुनियाभर में भारत की पहचान है। हर भारतीय के लिए यह अभिमान की बात है। वाजपेयी की वजह से हमें यह सम्मान मिला है। इसके लिए सभी भारतीय वाजपेयी के ॠणि रहेंगे।

नो फर्स्ट यूज के सिद्धांत पर राय दी

उन्होंने कहा कि वाजपेयी ने देश को परमाणु शक्ति के रूप में पहचान दिलाई। साथ ही इस मौके पर उन्होंने ‘नो फर्स्ट यूज’ के सिद्धांत भी निश्चित किए। उन्होंने कहा कि भारत इसका पूरी तरह से पालन करता रहा है। भविष्य में क्या होगा, यह उस वक्त की स्थिति पर निर्भर करता है।

You might also like
Leave a comment