शरीर में फैलने से पहले ही कैंसर का पता लगाने वाली आ गई तकनीक, बस यह ब्लड टेस्ट करना होगा

0

नई दिल्ली. पोलिसनामा ऑनलाइन – कैंसर…एक ऐसी बीमारी, जिसे सुनते ही मरीज कांप जाता है। अक्सर इस बीमारी के बारे में तब पता चलता है. जब यह इंसान को मौत के करीब पहुंचा देता है। वैज्ञानिक  लगातार शोध कर रहे हैं कि किस तरह इस बीमारी का पहले चरण में ही पता लगाया जा सके। कई मामलों में कैंसर की बीमारी का पता डॉक्टर पहले ही लगा लेते हैं और मरीज बच जाता है। वैज्ञानिकों ने नया शोध किया है। इस तकनीक से  शरीर में कैंसर फैलने से पहले ही पता लगाना आसान होगा।

यह है फायदा : इस तकनीक में एक प्रकार का ब्लड टेस्ट होगा। इस टेस्ट के जरिए शरीर में कैंसर के लक्षण न दिखने पर भी इसे डिटेक्ट किया जा सकता है।  यह ब्लड टेस्ट कई प्रकार के कैंसर के बारे में खुलासा कर सकता है। ये अध्ययन जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय और गेनिंगर द्वारा किया गया है जिसमें 10,000 से अधिक महिलाओं को शामिल किया गया था जिनकी कैंसर की कोई हिस्ट्री नहीं थी।

सटीक जानकारी : टीम ने  शोध के बारे में बताया कि यह ब्लड टेस्ट कैंसर से जूझ रहे रोगियों के लिए काफी फायदेमंद है। इससे लक्षणों का काफी पहले ही पता लग जाता है, जिससे इलाज करने में मदद मिलती है। हालांकि, यह ब्लड टेस्ट महिलाओं में सबसे ज्यादा कैंसर डिटेक्ट कर पाता है।  नए ब्लड टेस्ट से यह पता चल जाता है कि इंसान को कैंसर है और यह शरीर के किस हिस्से में है। इसकी सटीक जानकारी मिलती है।

You might also like
Leave a comment