जाति से बाहर शादी करने पर बेटी की हत्या करने वाले माता-पिता के खिलाफ हत्या का केस दर्ज 

0

अहमदनगर : पोलीसनामा ऑनलाईन – बेटी दवारा अंतरजातीय विवाह करने की वजह से माता-पिता ने बेटी की हत्या कर उसका शव जलाने की घटना नेवाशा के कोठा गांव में घटी है। इस मामले में लड़की के माता-पिता के खिलाफ सोनई पुलिस स्टेशन में हत्या का केस दर्ज किया गया है।

मृत लड़की का नाम प्रतिभा कोठावले है। उसके पति देवेंद्र कोठावले की शिकायत पर लड़की के पिता ब्रह्मदेव रमाजी मरकड व लड़की की मां आशा के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। 24 दिन पहले दोनों ने शादी कर ली थी। देवेंद्र कोठावले मेडिकल रेप्रेज़ेंटेटिव के रूप में  काम करता है। जबकि लड़की मेडिकल शॉप में काम करती थी। दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे।लड़का दूसरी जाति का होने की वजह से लड़की के घरवालों ने दोनों की शादी करने से इंकार कर दिया था. लेकिन  दोनों घर से भाग गए और संगमनेर के एक मंदिर में शादी कर ली। 1 को यह शादी हुई थी। 24 अप्रैल को प्रतिभा के  मां-पिता ने उनसे संपर्क कर कहा कि वह दोनों की शादी फिर से कर देंगे। इसके बाद बेटी को गांव बुला लिया। इसके बाद प्रतिभा की हत्या कर दी गई।

पत्नी के मोबाइल पर पति देवेंद्र ने सम्पर्क करना चाहा लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। आखिरकार देवेंरा और उसके दोस्त लड़की के गांव गए। लड़की के पिता ने लड़के को बताया की हार्ट अटैक से प्रतिभा की मौत हो गई। घर में ही अंतिम संस्कार करने की बात बताई। पत्नी की हत्या का दावा करने पर लड़की के पिता ने लड़के को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद देवन्द्र ने सनई पुलिस स्टेशन में हत्या का केस दर्ज करा दिया।

You might also like
Leave a comment