उप्र में हल्की बारिश की संभावना

0

लखनऊ, पुलिसनामा ऑनलाइन – उत्तर प्रदेश की राजधानी सहित आस-पास के इलाकों में सुबह से ही धूप खिली होने के कारण उसम भरी गर्मी का दौर जारी है। मौसम विभाग ने आज हल्की बारिश की संभावना जताई है। मंगलवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार बादलों की आवाजाही के बीच बूंदाबांदी या बारिश की संभावना बनी हुई है। कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है। तापमान में कुछ खास बदलाव के संकेत नहीं हैं। चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बनने से मानसून की ट्रफ बहुत समय बाद उत्तर की तरफ आने वाली है। इस बदलाव के कारण पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश की गतिविधयां हो सकती हैं।

मंगलवार को कानपुर का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस, आगरा का 27 डिग्री, फैजाबाद का 26 डिग्री, बरेली का 27 डिग्री और गोरखपुर का 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सोमवार को लखनऊ का तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 34.8 दर्ज किया गया था। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से दो डिग्री अधिक 27.3 डिग्री रहा।

You might also like
Leave a comment