सलमान खान के खिलाफ पुलिस में दर्ज़ कराई गई शिकायत

0

मुंबई : बॉलीवुड स्टार सलमान खान एक बार फिर से मुसीबत में फंस नज़र आ रहे है। दरअसल उनके खिलाफ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है। जिसमें सलमान पर मोबाइल छिनने का आरोप लगाया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, ये घटना तब की है, जब सलमान साइकिल चला रहे थे और शिकायतकर्ता उनका वीडियो बना रहा था।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान के खिलाफ मुंबई के डीएन नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत हुई है। दरअसल हाल ही में सलमान लिंकरोड पर साइकिल चला रहे थे। इसके कुछ वीडियोज और फोटोज भी इंटरनेट पर वायरल हुए थे। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि जब वो सलमान की वीडियो बना रहे थे तो उन्होंने फोन छीन लिया। इस संबंध में सलमान के बॉडीगार्ड द्वारा वीडियो रिकॉर्ड करने वाले के खिलाफ एक क्रॉस एप्लीकेशन सबमिट की गई है। जिसमें कहा गया है कि बिना सलमान की मर्जी के उनकी वीडियो बनाई जा रही थी। फिलहाल यह मामला अधिकार क्षेत्र में है।

https://www.instagram.com/p/BwpJoK-D2gi/?utm_source=ig_web_copy_link

सलमान खान की फिल्मों की बात करें तो उनकी आने वाली फिल्म ‘भारत’ ईद के मौके पर रिलीज होगी। वहीं सलमान फिलहाल अपनी फिल्म दबंग 3 की शूटिंग में बिजी हैं। इसे प्रभुदेवा डायरेक्टर कर रहे हैं।

You might also like
Leave a comment