कांग्रेस की मनपा को मुख्यमंत्री से फंड नहीं मिल रहा है, अशोक चव्हाण का बड़ा बयान

मुंबई, 31 अक्टूबर – कांग्रेस की मनपा को मुख्यमंत्री से फंड नहीं मिलने का बयान सार्वजानिक बांधकाम मंत्री अशोक चव्हाण ने दावा किया है । इसके बाद नया विवाद शुरू होने की संभावना है। उन्होंने कहा है कि नांदेड़ को फंड नहीं मिल रहा है। लेकिन हमने सार्वजानिक बांधकाम विभाग से फंड दिया है। अतिवृष्टि से मराठवाड़ा को हुए नुकसान की समीक्षा करने के लिए अशोक चव्हाण परभणी गए थे। इस दौरान उन्होंने जिलाधिकारी कार्यालय में बैठक की।
बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में वह बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चंद्रकांत पाटिल दवारा किये गए गड्ढे भरने का काम मेरे पास है जो मैं कर रहा हूं। पुरे मराठवाड़ा में अच्छी सड़क होनी चाहिए। इसलिए मैं विमान में नहीं कार में घूम रहा हूं।
इस दौरान अशोक चव्हाण ने शिवसेना के साथ महाआघाडी पर बोलते हुए कहा कि दिल्ली के नेता नाराज थे। शिवसेना के साथ जाने को लेकर दिल्ली के नेता नाराज थे। दूसरी तरफ राज्य भाजपा की तरफ से कांग्रेस को खत्म करने की कार्रवाई चल रही थी। भाजपा को सत्ता से दूर रखने के लिए सरकार में शामिल होने के लिए मैंने खुद दिल्ली नेताओं से मुलाकात की। इसके बाद हम महाविकास आघाडी में शामिल हुए।