भैंस को पानी पिलाने पर विवाद, एक की हत्या

0

पुणे : भैंस को पानी पिलाने के विवाद में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। घटना मुलशी तालुका के मालिन गांव में हुई है। इस घटना से मालिन गांव में खलबली मच गई। मृतक का नाम अजय अनुराग साठे (40) और आरोपी का नाम बापू लक्ष्मण जोरी (24) है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार मृतक अजय अनुराग साठे और आरोपी बापू लक्ष्मण जोरी के बीच ज़मीनी विवाद चल रहा था। इस कारण उनके बीच कई झगड़े भी हुए। अजय साठे सोमवार को दोपहर के आसपास भैंस को पानी पिलाने के लिए ले जा रहा था। इसी समय आरोपी बापू से उसकी लड़ाई हुई।

दोनो के बीच झगड़ा इस हद तक बढ़ गया कि आरोपी बापू घर जाकर बंदूक लाया और अजय पर गोली चला दी। गोली लगते ही अजय साठे वही पर गिर गया। अजय साठे को खून से सना देखकर आरोपी बापू घटनास्थल से भाग खड़ा हुआ। अजय साठे को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कहा कि आरोपी बापू को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच चल रही है।

You might also like
Leave a comment