महाराष्ट्र में कोरोना का विस्फोट, मरीजों की संख्या 1 लाख के पार, अब तक 3717 की मौत

0

मुंबई : पोलिसनामा ऑनलाइन – महाराष्ट्र में कोरोना का विस्फोट हुआ है। यहां 24 घंटे में 3493 नए मामले सामने आये है। जिसके बाद कुल मरीजों की संख्या 101144 तक पहुंच गयी है। वहीं बात करें मौत की तो एक दिन में 127 लोगों की जान चली गयी। जिसके बाद मौत का आंकड़ा 3717 हो गया है। राज्य में कोरोना से हाहाकार मच गया है। मौजूदा समय राज्य में कुल 49 हजार 616 एक्टिव मामले हैं।

अगर पिछले 24 घंटों की बात करें तो देश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले मुंबई में ही 1366 नए मामले आए हैं जबकि पूरे महाराष्ट्र की बात करें तो शुक्रवार को ही कोरोना वायरस संक्रमण के 3493 नए मामले सामने आए हैं। मुंबई में पिछले 24 घंटे में 90 कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की मौत हुई है, जबकि अगर हम पूरे राज्य की बात करें तो महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 127 मरीजों की मौत हुई। मुंबई में अब तक कुल केस 55 हजार 451 & कुल मौत 2044 |

वहीं महाराष्ट्र में अबतक कोरोना वायरस से ठीक हो कर अपने घरों को लौटे लोगों की बात करें तो 47796 मरीज ठीक होकर अपने घरों को वापस लौट गए हैं। वहीं पिछले 24 घंटे की बात करें तो 1718 मरीज ठीक होकर अपने घरों को वापस लौट चुके हैं।

You might also like
Leave a comment